फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akshaya Tritiya 2024 Banke Bihari Temple opened for devotees darshan before Scheduled Time News in Hindi

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर एक घंटे पहले खुले बांके बिहारी मंदिर के पट, उमड़ा आस्था का समंदर

Fri, 10 May 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 12:05 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2024 Banke Bihar Temple Darshan: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर के पट तय  समय से एक घंटे पहले खोल दिए गए। ये निर्णय यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए लिया गया।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 Banke Bihari Temple opened for devotees darshan before Scheduled Time News in Hindi
श्रीबांके बिहारी के चरण दर्शन को श्रद्धालु का सैलाब उमड़ पड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Banke Bihari Temple Vrindavan Timing: अक्षय तृतीया पर्व पर ठाकुर  बांकेबिहारी ने भक्तों को चरण दर्शन दिए। मंदिर के पट निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले खुल गए। पट खुलते ही मंदिर में आराध्य के पहले दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। वर्ष में एक बार होने वाले विशेष दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर और उसके आसपास भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के दबाव और धक्का मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने बामुश्किल दर्शन किए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Trending Videos

शुक्रवार को सुबह से ही बांकेबिहारी मंदिर के द्वार से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक रैलिंग के बीच लगभग पांच सौ मीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। निर्धारित समय पौने आठ बजे से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिर के सेवायत ने छह बजे ही मंदिर के पट खोल दिए। पट खुलत ही मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन

हर कोई भक्त पहले दर्शन करने को आतुर दिखा और पहले दर्शन करने के लिए मंदिर के चौक की ओर दौड़ पड़ा। ठाकुरजी के अद्भुत सोने के चांदी के आभूषणों से श्रृंगार और चरणों में चंदन का गोला रखा था। मंदिर के सेवायत कुछ समय के अंतराल में चंदन के गोलाओं को सूख जाने पर बदल रहे थे,  जिससे कि ठाुकरजी को शीतलता प्रदान होती रहे।
 
विज्ञापन

वहीं मंदिर जयकारों से गुंजायान हो गया। मंदिर के सेवायत बालकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को ठाुकरजी के विशेष दर्शन का लाभ मिल सके। इसके लिए सुबह छह बजे से ही मंदिर के पट खोल दिए और निर्धारित समय पर आरती के बाद पट दोपहर में बंद कर दिए। वहीं मंदिर सेवायत उमंग गोस्वामी ने बताया कि शाम को निर्धारित समय से डेढ घंटे पहले चार बजे पट खोल जाएंगे। जिससे कि अधिक से अधिक भक्तों को अक्षय तीज पर दर्शन लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed