फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav yadav address sabha in mainpuri for lok sabha election

बिना जनसभा किए इटावा गए मुलायम सिंह, अखिलेश ने संभाला माइक, भाजपा पर बरसे

Mon, 01 Apr 2019 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav yadav address sabha in mainpuri for lok sabha election
चुनावी सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। लेकिन, उन्होंने यहां सभा को संबोधित नहीं किया। समर्थक उनका इंतजार करते रहे और मुलायम सिंह इटावा चले गए। समर्थकों को अखिलेश यादव ने संभाला।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब और किसानों के साथ धोखा किया है। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। किसी के खाते में 15 लाख नहीं आए। न किसान की आय दोगुनी हुई और न ही किसानों से आलू खरीदा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा एक धोखेबाज सरकार है। भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों व दलितों को धोखा देने का कार्य किया है। सपा और बसपा गठबंधन से यह सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है। ऐसी जन विरोधी सरकार को जनता जवाब देगी। उन्होंने मैनपुरी की जनता से अपील की कि नेताजी को रिकॉर्ड मतों से जिताना है। उन्होंने कहा कि अब साइकिल के साथ हाथी भी है, इसकी ताकत को दिखाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार पर निशाना

akhilesh yadav yadav address sabha in mainpuri for lok sabha election
चुनावी सभा में सपा बसपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा की सरकार देश व प्रदेश को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार बदलने जा रही है। लोहिया जी कहते थे दिल्ली की सरकार कलक्टर है और प्रदेश सरकार लेखपाल। कलक्टर जब चाहेगा लेखपाल को निलंबित कर देगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार 2022 तक नहीं चलेगी। 

सांसद तेज प्रताप ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जनता की सेवा की है। नेताजी को रिकार्ड मतों से जिताना है। सभा में बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक सदर राजकुमार यादव, विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य मौजूद रहे। 
 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन अवसर पर आयोजित सभा में सपा के साथ ही बसपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, बसपा नेता महाराज सिंह शाक्य, नागेंद्र भारती, दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, रामनरेश वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव को रिकार्ड मतों से जिताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed