फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav will come to agra today

अखिलेश यादव आज आएंगे आगरा: भीमनगरी हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, सपा नेताओं के साथ बैठक

Wed, 20 Apr 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 12:14 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आगरा आ रहे हैं। वह ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा में पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे।

विज्ञापन
akhilesh yadav will come to agra today
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव बुधवार शाम सड़क मार्ग से सैफई होते हुए शाम करीब पांच बजे आगरा आएंगे। भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि अजयशील गौतम सहित 10 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव भीमनगरी हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी हो सकती है। शाम 6 बजे शिल्पग्राम रोड स्थित एक होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव पहली बार आगरा आ रहे हैं। वह यहां करीब चार घंटे रुकेंगे। इसके बाद सैफई रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed