{"_id":"606af58a8ebc3ed8321ac9ce","slug":"akhilesh-yadav-targets-bjp-government-over-mukhtar-ansari-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवी के दर पर अखिलेश: सपा मुखिया ने मंदिर में किया हवन-पूजन, भाजपा सरकार पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी के दर पर अखिलेश: सपा मुखिया ने मंदिर में किया हवन-पूजन, भाजपा सरकार पर बरसे
Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवी मंदिर में हवन-पूजन करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सीयर देवी मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में लाल झंडा (नेजा) चढ़ाया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया। जिला प्रशासन ने जनसभा की अनुमति नहीं दी थी। इसके कारण सपा मुखिया जनता को संबोधित नहीं कर सके। पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल शिफ्ट किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश का कानून सब मानते हैं। उनके (मुख्तार अंसारी) के जो वकील हैं उनके परिवार के दो सदस्य हैं। वह यही कह रहे हैं उन्हें पूरा कोर्ट पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी काम करती है उससे यह उम्मीद करना कि न्याय मिलेगा, मुश्किल है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर उन्होंने कहा कि हमले में हमारे जवानों ने जान गंवाई है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मांग यही है कि सरकार इन शहीदों का पूरा सम्मान करे। अखिलेश यादव ने नक्सली हमले को सरकार की नाकामी बताया।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण पर सरकार से पूछा सवाल
कोविड वैक्सीन पर सपा मुखिया ने कहा कि सरकार यह बताए कि कब तक गरीबों को वैक्सीन लग जाएगी। जब तक गरीबों को फ्री वैक्सीन नहीं लगेगी तब तक समाजवादी पार्टी के लोग इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी गरीबों को फ्री वैक्सीन लगेगी।
सीयर देवी माता के दर्शन कर नेजा चढ़ाने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें खुशी इस बात की है कि माता के दर्शन का दोबारा सौभाग्य मिला है। यह बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक स्थल है। यहां किसानों की और तमाम लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और यह कई लोगों की कुलदेवी भी हैं।
उन्होंने कहा कि सीयर देवी का आशीर्वाद मिलने के बाद सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कामना करते हैं कि उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाए। प्रदेश आगे बढ़े और गरीबों की उम्मीद पूरी हो। इस स्थान पर आकर हमने आज यह मांगा है कि हर समाज आगे बढ़े और वह खुशहाली के रास्ते पर जाए।