फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh yadav targets bjp government in mainpuri

मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव: चाचा को लेने में देर क्यों कर रही भाजपा? समान नागरिक संहिता के विरोध में सपा

Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी द्वारा एटा, मैनपुरी के बीच लगाया गया कारखाना पांच साल पहले लग जाता तो प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलती और बिजली की समस्या का समाधान हो जाता।

विज्ञापन
Akhilesh yadav targets bjp government in mainpuri
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता विरोधी दल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि क्या मायावती को भाजपा राष्ट्रपति बनाएगी। चुनाव में बसपा का वोट तो हासिल कर लिया है। भाजपा सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को नहीं रोक पा रही है। अगर मैनपुरी और एटा के बीच सपा सरकार में बना बिजली कारखाना सरकार चालू करा दे तो प्रदेश में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। प्रयागराज में कई लोगों की हत्या हो गई है। बांदा में भाजपा की नेता ने फांसी लगा ली। पूर्व मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि जब बुलडोजर किसी भाजपा नेता के यहां चलता है तो उसको कई गुना मुआवजा दिया जाता है। जब गरीब के यहां चलता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाती है। बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उतपीडऩ किया जाता है। सरकार लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दे पा रही है। सपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग सपा में भरोसा जता रहे हैं। भाजपा युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को नौकरी, किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। जो आटा बनाकर महंगा बेचेंगी। किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। भाजपा शासन में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। सपा पर जातिवादी होने का आरेाप लगाने वाली भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री की विरादरी के लोग प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा चाचा को साथ लेने में देर क्यों कर रही है। जल्दी शामिल करना चाहिए। इस पर शिवपाल यादव ने अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा- यह एक गैर जिम्मेदाराना और बचकाना बयान है। मैं हाल के विधानसभा चुनाव में जीते सपा के 111 विधायकों में से एक हूं। अगर वह मुझे बीजेपी में भेजना चाहते हैं तो मुझे पार्टी से निकाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ है। जरूरत होगी तो मैं खुद भी मिलने जाऊंगा। आजमगढ़ और रामपुर के लोग ही तय करेंगे कि लोकसभा के लिए उनका प्रत्याशी कौन होगा। समान नागरिक संहिता के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा इसका विरोध करेगी।

पूर्व एमएलसी से मिलकर ली जानकारी

शहर में दो जगह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्टेशन रोड स्थित पूर्व एमएलसी अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व एमएलसी से संगठन और चुनाव के संबंध में जानकारी ली। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क करने को कहा।

इटावा में शिवपाल बोले- 'नेता जी' आवाज उठाते आजम बाहर होते

पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव की धर्मपत्नी शकुंतला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आए अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बयानों में एक दूसरे के प्रति तल्खी दिखी। अखिलेश ने जहां कहा कि सपा आजम खां के साथ प्रतिबद्धता से खड़ी है, वहीं शिवपाल ने आरोप लगाया कि ‘नेताजी’ अगर आवाज उठाते तो आजम आज जेल से बाहर होते।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शाम करीब 6:30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित दर्शन सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद बाहर निकले अखिलेश ने कहा कि सपा पूरी तरह से आजम खां के साथ है। अखिलेश के जाने के 10 मिनट बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आजम खां सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। उनके साथ जुल्म हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे तब उन पर जुल्म के खिलाफ सपा सांसदों को लोकसभा और विधानसभा में धरने पर बैठ जाना चाहिए था। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी धरने में शामिल करते। पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी नेताजी का सम्मान करते हैं। अगर नेताजी आंदोलन में शामिल होते तो जरूर आजम खां के साथ न्याय होता। आज उन पर छोटे-छोटे 72 मुकदमे हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एक छोटे केस में चार महीने से जमानत नहीं मिल रही है। फैसला रिजर्व रखा है। बोले-जुल्म और अत्याचार के खिलाफ समाजवादियों के संघर्ष का इतिहास रहा है। आज यह संघर्ष कही दिखाई नहीं देता। सपा के 111 विधायकों में वह भी शामिल हैं। सपा मुझे भाजपा में भेजना चाहती है तो निकाल क्यों नहीं देती। जब समय आएगा तब सभी को अपने फैसले की जानकारी दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed