फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav targets bjp and rss in mainpuri

मैनपुरी: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ, दिया बड़ा बयान

Tue, 07 Sep 2021 01:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 01:14 PM IST
सार

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने अपने पिता एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने भाजपा को आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ बताते हुए दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताया। 

विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp and rss in mainpuri
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ है। इस पर नहीं देना है, विकास और रोजगार पर ध्यान देना है। उन्होंने भाजपा को देश-दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताया। 

विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अखिलेश यादव कहा कि डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं या फिर डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है, या फिर वह चलाना नहीं चाहते हैं। भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है, डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

'युवाओं के पास न रोजगार, न नौकरी'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। नौकरी नहीं है। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस का प्रकोष्ठ है, इसलिए इस पर ध्यान नहीं देना है। विकास, रोजगार और बेरोजगारी पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति बेची जा रही है। राष्ट्र सर्वोपरि है, जो लोग यह दावा करते थे दिन-रात, वो आज राष्ट्रीय संपत्तियां बेच रहे हैं। 

अखिलेश ने भाजपा को देश और दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि ये जो सम्मेलन कर रहे हैं। ये सब झूठे सम्मेलन हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कूड़े में फेंक दिया है। इसलिए चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे उठा रही है। भाजपा से और उसके झूठे प्रचार से बचो। सपा मुखिया ने शिवपाल यादव के सवाल पर कहा कि उनका पूरा सम्मान होगा। सपा उनके लिए सीट छोड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed