अटल जी के पैतृक गांव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान
उन्होंने कहा कि इकाना भगवान विष्णु का दूसरा नाम है। उनका ही नाम बदल दिया। बेहतर हो सरकार अटल जी के नाम पर बटेश्वर में स्टेडियम का निर्माण कराए। पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को बटेश्वर पशु मेला आए थे। उन्होंने बटेश्वर शौरीपुर मंदिरों के दर्शन भी किए।
अपनी सरकार में अखिलेश यादव ने बटेश्वर के तीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्हें देखा और कहा कि सरकार को बाकी मंदिरों का भी संरक्षण करना चाहिए। उनकी सरकार बनी तो बटेश्वर के विकास पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।
यमुना में गंदगी देख जताई नाराजगी
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व के सवाल पर अखिलेश यादव चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि देश के सामने भाजपा सरकार को हराने की चुनौती है। नेतृत्व अहम नहीं है। विपक्ष एकजुट है। महागठबंधन होगा। भाजपा हारेगी।
उन्होंने सरकार की खामियां गिनाई। कहा कि आमदनी दोगुनी करने के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। कारोबारियों पर टैक्स का बोझ लाद दिया है। विकास ठप है। कीमतें बढ़ रही हैं। इससे पहले उन्होंने घोड़ों का मेला देखा।
अपने घोडे़ देखे, दो बछिया खरीदीं
सैफई से बटेश्वर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोड़ों का मेला देखा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के कैंप में अपने आस्ट्रेलियन घोडे़ कालू, लालू, घोड़ी गोरी, परी पर हाथ फेरा। उसके बाद मेले में ही बच्चों अर्जुन और टीना के कहने पर गुजरात के गिरि नस्ल की दो बछिया खरीदीं।
अमर उजाला ने अखिलेश के घोड़ा घोड़ी के मेले का आकर्षण बनने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद कयासबाजी शुरू हो गई थी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने बताया कि अखिलेश जी के आने के बाद सभी अटकलबाजियों पर विराम लग गया है।