फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav said bjp workers selling illegal liquor in uttar pradesh

गठबंधन में बसपा ही नहीं कांग्रेस समेत कई अन्य दल भी हैं शामिल: अखिलेश

Mon, 11 Feb 2019 03:01 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: अभिषेक त्यागी Updated Mon, 11 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav said bjp workers selling illegal liquor in uttar pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की रेस में सपा नहीं है। देश और संविधान की रक्षा के लिए बसपा से गठबंधन किया है, कई अन्य दल भी हमारे साथ हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन बसपा से तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं। और निषाद पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है। आने वाले दिनों में कई अन्य दल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने कहा कि अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री योगी सन्यासी हैं और उन्हीं के शासन में शराब से मौतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी में भाजपा नेताओं की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ चल रहा है, वहीं छात्रसंघ का चुनाव चल रहा था, जहां भाजपा नेताओं के इशारे पर बम फेंके गए। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिनको कुंभ में कैंप लगाकर रहना चाहिए था, उनके हाथों में सत्ता सौंप दी गई। 

वृंदावन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर अखिलश ने सवाल खड़ा किया। कहा कि शायद पीएम को नहीं पता सपा सरकार ने 11 स्थानों पर अक्षय पात्र योजना शुरू की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने बंद करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed