फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav rally Uncontrollable crowd broke barricading in mainpuri rally

मैनपुरी: अखिलेश की रैली में बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सपा मुखिया ने बीच में ही खत्म किया भाषण

Thu, 17 Feb 2022 08:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 08:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मैनपुरी के करहल और किशनी में जनसभा को संबोधित किया। किशनी की जनसभा में उत्साहित भीड़ बेकाबू हो गई। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav rally Uncontrollable crowd broke barricading in mainpuri rally
मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में गुरुवार को सपा प्रत्याशी ब्रजेश कठेरिया के समर्थन में सभा को संबोधित करने जैसे ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे वैसे ही भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। अखिलेश ने मंच पर पहुंचते ही माइक अपने हाथों में ले लिया। अखिलेश के भाषण देते ही उत्साहित भीड़ नारेबाजी करने लगी। 

विज्ञापन


अखिलेश ने समान पक्षी बिहार, बीएड टेट बेरोजगारों, 69 हजार भर्ती के अभ्यर्थियों, शिक्षामित्रों को सपा सरकार बनने पर पूर्ण सहयोग का वायदा किया। अखिलेश यादव के 20 मिनट के भाषण के बाद उत्साहित भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अखिलेश के मंच तक आ गई। इस पर अखिलेश ने बीच में ही अपना भाषण समाप्त कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ के मंच तक पहुंचने पर कार में बैठाकर अखिलेश यादव को हेलीकॉप्टर तक पहुंचाया।

विज्ञापन

मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

करहल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कार से सभा स्थल पर पहुंचे। फिरोजाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंच पर मौजूद पिता मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री की रैली पर किया कटाक्ष

गुरुवार को दो दिग्गज एक ही विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करने आए थे। वहीं अखिलेश यादव भी जनसभा को संबोधित करने आए थे। 

दोनों कार्यक्रम स्थलों की दूरी बमुश्किल दो किलोमीटर के करीब थी। अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जहां आए तो रास्ते में एक ओर कार्यक्रम दिखा जिसमें मैदान और कुर्सी खाली थीं। नेताजी आने आने वाले हैं तो वह हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed