फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav kurawali

विकास कराने के लिए सपा का साथ दें: अखिलेश

Mon, 28 Nov 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav kurawali
28एमएनपी-28-कुरावली में सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : MAINPURI
कुरावली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी की कर्मस्थली मैनपुरी ने देश की राजनीति में नेताजी को पहचान दी। सपा शासन में ही मैनपुरी में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। विकास कराने के लिए सपा का साथ दें। सोमवार को कुरावली और औंछा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में उन्होंने सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लिए अब भाजपा नेता नहीं अधिकारी वोट मांग रहे हैं। प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सपा विकास की बात करती है। नेताजी ने ही किसानों और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने जीवन भर लोगों को जोड़ने का काम किया। 2012 की सपा सरकार में नेताजी के संरक्षण क्षेत्र का विकास हुआ है। सभासद मनोज गुप्ता, रहूफ खां, श्यामबाबू यादव, सुरेश यादव, रिहान उल्ला खान, अमरदीप वाल्मीकि, सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोच समझकर वोट दें
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार सोच समझकर वोट करना है। आसपास देखना है कि क्या काम हो रहे हैं, क्या हमें नौकरियां मिल रही हैं। क्या हमारे किसानों को सही कीमत में डीएपी मिल रहा है। कहीं किसी का दमन या शोषण तो नहीं हो रहा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही वोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed