फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav jansabha, crowd

जनसभा के बाद बाजार में लगा जाम

Wed, 22 Dec 2021 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav jansabha, crowd
21एमएनपी-19-समाजवादी विजय यात्रा के दौरान वेकाबू भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ पहुंची अंदर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की जनसभा से मंगलवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर तक शहर में हर तरफ जाम लगा। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सपा की ओर से जनसभा शहर के क्रिश्यिचन मैदान में की गई थी। क्रिश्चियन मैदान शहर के मध्य में स्थित है। सुबह से ही पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का जहां पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों को सड़कों के किनारे और गलियों में खड़ा कर दिया। भीड़ के चलते शहर में दोपहर में रैली खत्म होने तक जाम की स्थिति रही। दोपहर के समय जेल तिराहा से लेकर भावंत चौराहा तक जाम की स्थिति रही। उधर कचहरी रोड और स्टेशन रोड पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर में जैसे ही सभा खत्म हुई करीब आधा घंटे तक शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। स्थिति यह रही कि क्रिश्चियन तिराहा और भांवत चौराहे पर लोग जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंस गए स्कूली बच्चे
दोपहर 1.30 बजे जनसभा समाप्त हो गई। स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे भी घर जाने के लिए साइकिलों और वाहनों से निकले। शहर में लगे जाम की वजह से छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर बाजार में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम में फंसे वाहनों को लाइन में लगवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed