फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav came on the backfoot on controversy of ram charit manas

अखिलेश यादव आए बैकफुट पर: श्रीरामचरित मानस पर छिड़े विवाद को लेकर सीएम योगी पर साधा निशाना, जानें क्या बोले

Sun, 05 Feb 2023 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 05:59 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानती है। लेकिन अगर विपक्ष से कोई सवाल उठा है तो उसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav came on the backfoot on controversy of ram charit manas
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामचरित मानस को लेकर छिड़ी बहस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बैकफुट पर नजर आए। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानती है, लेकिन विपक्ष से कोई सवाल उठा है तो उसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। वे शनिवार को घिरोर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लड़ाई आज की नहीं बल्कि पांच हजार साल पुरानी है। भाजपा को इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटकर देखना चाहिए और उसका जवाब देना चाहिए। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सभी धर्मों और उनके भगवानों का सम्मान करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत में कई जगह शूद्र शब्द के कारण ही योद्घाओं को सम्मान नहीं मिला। इसलिए इस पर विचार जरूरी है।  उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री कम से कम मैनपुरी को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए काम करें। उन्होंने समान पक्षी विहार को विकसित करने की भी बात कही। 
विज्ञापन


महंगाई पर भी सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गेहूं, दूध समेत अन्य सभी खाद्य वस्तुओं पर दाम बढ़ गए हैं। लेकिन इसका लाभ किसान की जेब में नहीं जा रहा है। उन्होंने सरकार के आम बजट को पूरी तरह फ्लॉब बताते हुए विदाई का बजट बताया। उन्होंने कहा कि मैनुपरी लोकसभा उप चुनाव की तरह ही आगामी चुनाव में सपा के लोग घर-घर जाएंगे। वे सपा की नीतियां और भाजपा की नाकामियों को गिनाने का काम करेंगे। इससे सपा को जीत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अडानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के पैसे और हितों की रक्षा करनी ही चाहिए। इसलिए सोच समझकर किसी उद्योगपति पर पैसा लगाना चाहिए। अब अगर उद्योगपति डूब रहा है तो उसे बचाने की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed