फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav alleges rigging in ballot vote in Agra

UP Election 2022: आगरा में पोलिंग पार्टी पर पोस्टल बैलेट में धांधली के आरोप, अखिलेश ने उठाई निलंबन की मांग

Mon, 07 Feb 2022 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टी पर दिव्यांग का वोट डालने के आरोप का मामला तूल पकड़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav alleges rigging in ballot vote in Agra
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के जगराजपुर गांव में दिव्यांग के पोस्टल बैलेट से मतदान में धांधली के आरोप लग रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह अपनी सफाई में क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर और प्रेक्षक द्वारा दी गई इस मामले में आख्याए को प्रस्तुत करते हुए मामले को झूठा बताया है। 

विज्ञापन


इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर आयोग से प्रसाशानिक अधिकारी को निलंबित करने की शिकायत दर्ज कराई है। अखिलेश यादव ने इस मामले पर प्रशासन के अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अखिलेश ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि यह बेहद गंभीर मामला है। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर मतदाता की इच्छा के विरुद्ध खुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है। चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे। आगे लिखा है कि सपा-गठबंधन के सभी समर्थक और कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें।

जिले में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग श्रेणी के 884 मतदाताओं की डाक मतपत्र से मतदान प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई। एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय के अनुसार फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 148 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के मत बैलेट पेपर से डलवाने के लिए दस पार्टियां मंडी समिति से रवाना हुई थीं। इसमें जगराजपुर में एक टीम 11 मतदाताओं का मतदान कराने के लिए पहुंची थी। 

उपजिलाधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार

वहां दिव्यांग सुरेंद्र सिंह ने टीम पर एक राजनीतिक पार्टी के पक्ष में वोट डाल लेने का आरोप लगाया। इसे लेकर गांववाले हंगामा करने लगे थे। सूचना पर वह खंड विकास अधिकारी मंगल यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग ने अपना मत अपने हाथ से डालाहै। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी कराई गई। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed