फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh will hold a rally in that lucky ground of 'Netaji' whenever SP convention got a bumper win

Loksabha Chunav 2024: अखिलेश करेंगे 'नेताजी' के उस लकी मैदान में रैली, जब भी हुआ सपा का अधिवेशन; मिली बंपर जीत

Sat, 27 Apr 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 11:26 AM IST
सार

अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अखिलेश यादव आगरा में नेताजी मुलायम सिंह यादव के लिए लकी रहे जीआईसी मैदान में जनसभा करने जा रहे हैं। ये वो मैदान है, जब भी यहां सपा का अधिवेशन हुआ, तो बड़ी जीत मिली। 

 

विज्ञापन
Akhilesh will hold a rally in that lucky ground of 'Netaji' whenever SP convention got a bumper win
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश यादव 29 अप्रैल को आगरा आएंगे। यहां वह अपने लिए भाग्यशाली रहे जीआईसी मैदान में चुनावी रैली करेंगे। सोमवार अपराह्न 3 बजे होने वाली सपा की रैली में प्रियंका या राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। सपा के लिए आगरा भाग्यशाली रहा है। साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना के बाद अगले ही साल 1993 में यहां राष्ट्रीय अधिवेशन किया, जिसके तुरंत बाद उनकी प्रदेश में सरकार बन गई।
विज्ञापन


साल 2003 में सपा ने फिर से जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया, जिसके बाद फिर सरकार बनी। साल 2009 में आगरा में बैठक के बाद लोकसभा चुनाव में सपा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। साल 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर से तारघर मैदान पर अधिवेशन किया गया, जिसके बाद सपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
विज्ञापन


 

कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा आएंगे। सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वह जीआईसी मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ सपा सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और इंडी गठबंधन के घटक कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की संभावनाएं हैं। कांग्रेस का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। यह रविवार तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

राजबब्बर के ग्लैमर से दो बार जीती सपा
29 सितंबर 1992 को स्थापित समाजवादी पार्टी आगरा लोकसभा पर अब तक दो बार खाता खोल पाई है। साल 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी सिने स्टार राजबब्बर के ग्लैमर के चलते आगरा लोकसभा सीट जीत चुकी है। उसके बाद 20 साल से सपा के लिए आगरा में साइकिल दौड़ाना मुश्किल हो गया है। वर्ष 2009 में आगरा लोकसभा सीट सुरक्षित हो गई, जिसके बाद पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर से आगे नहीं बढ़ सके हैं।
विज्ञापन

आगरा में सपा का प्रदर्शन
साल प्रत्याशी वोट प्रतिशत स्थान
2009 रामजी लाल सुमन 1,41,367 21.85 % 3
2014 महाराज सिंह धनगर 93,373 14.43 % 3
2019 बसपा से गठबंधन के कारण सपा प्रत्याशी नहीं

जीआईसी मैदान पर ही कल्याण को पहनाई थी लाल टोपी
वर्ष 1991 के राममंदिर आंदोलन में धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह इसी जीआईसी मैदान पर जनवरी 2009 में एक दूसरे के गले लगे। इस मैदान पर हुई जनसभा में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कल्याण सिंह को लाल टोपी पहनाई थी। दोनों के बीच राजनीतिक दोस्ती हुई, लेकिन यह दोस्ती ज्यादा दिन चली नहीं। साल 2017 में भी तारघर में पार्टी ने अधिवेशन किया, लेकिन इस बार यह टोटका चल नहीं पाया और परिणाम सपा के लिए अच्छे नहीं रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed