फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha will protest against Pathaan Movie in Mathura

Pathaan Controversy: मथुरा में भी फिल्म पठान का विरोध, अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया यह एलान

Sat, 17 Dec 2022 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 04:55 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू महासभा सनातन धर्म के विरोधियों को आगाह करती है कि ऐसे फिल्में नहीं बनाएं, जिससे समाज में बुरा असर पड़े।

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha will protest against Pathaan Movie in Mathura
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल रखा है। मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी विरोध करने का एलान किया है। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के आह्वान पर जनपद में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा करेंगे। 

विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने कहा कि पठान फिल्म में अभिनेत्री द्वारा भगवान रंग की बिकिनी पहनकर सनातन धर्म को आघात पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा सनातन धर्म के विरोधियों को आगाह करती है कि ऐसे फिल्में नहीं बनाएं, जिससे समाज में बुरा असर पड़ता है। संगठन की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि पठान फिल्म सनातन धर्म विरोधी है। हिंदू महासभा इसका कड़ा विरोध करती है। 
विज्ञापन


युवा जिला अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि हिंदू महासभा मामले को न्यायालय में ले जाएगी। इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर ने बताया कि हिंदू अब जाग रहा है। संगठन के प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश सिंघल ने कहा कि ऐसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक पर कार्रवाई होनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed