{"_id":"5bab5b09867a557f58789949","slug":"ajay-bansal-selection-as-dashrath-in-janakpuri-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी में दशरथ के रूप में हुआ अजय बंसल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी में दशरथ के रूप में हुआ अजय बंसल का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
जनकपुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में श्रीरामलीला कमेटी ने भी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। मुकुट पूजन के बाद कमेटी ने मंगलवार को राजा दशरथ का चुनाव कर लिया है। इस बार राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूप के लिए नेहरू नगर निवासी अजय बंसल और उनकी पत्नी मीना बंसल का चुनाव किया गया है। चयन के बाद श्रीरामलीला कमेटी के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। अजय बंसल के चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
अजय बंसल के परिवार में एक पुत्र गौरव बंसल, पुत्रवधू प्राची बंसल, पुत्री गौरिका बंसल हैं। पौत्र अयांश और शिवांश हैं। इस खबर के साथ उनके घर में
बधाई देने वालों की तांता लग गया।
रिश्तेदार और मित्रों ने फोन पर और घर पहुंचकर बधाई दी। इस अवसर अजय बंसल ने कहा कि भगवान श्रीराम के विवाह में उनके पिता की भूमिका अदा करने का जो दायित्व मुझे मिला है, यह मेरे पिता और माता के सत्कर्मों का परिणाम है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनके परिवार में रामलीला की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, मंत्री राम प्रकाश
अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज पोली, अजय शुक्ला, प्रवीन स्वरूप, मनोज अग्रवाल, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।