फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport in mohamdaba soon

मोहम्मदाबाद में अब बनेगा हवाई अड्डा:जयवीर

Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
airport in mohamdaba soon
29एमएनपी-36-किशनी के गांव खड़ेपुर में बुद्ध प्रतिमा का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : MAINPURI
किशनी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को कहा कि फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी की जगह हवाई अड्डा बनेगा। इससे संकिसा को और बेहतर किया जा सके। पर्यटन के नक्शे पर जिले को भी नई पहचान दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

शमशेरगंज मार्ग पर गौतम बुद्ध की 50 फीट ऊंची प्रतिमा का शनिवार की देर शाम प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने अगर युद्ध दिया है तो भारत ने बुद्ध दिया है। मैनपुरी सहित किशनी को पिछड़ा नहीं अग्रणी करने का काम किया जाएगा। गांव के प्रधान से लेकर सांसद तक के चुनाव जीतने का काम कार्यकर्ता करेंगे। बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष भूप सिंह शाक्य, कन्नौज जिला ंपचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, विशाल वाल्मीकि, जैसीराम यादव, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महावीर स्वामी के संदेश को जीवन में उतारें
कुरावली। श्री महावीर जीव दया समिति के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित जैन भवन में तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के संदेश को हम सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता व मूक पशु पक्षियों की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। श्री महावीर जीव दया समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनके उपदेशों का पालन किया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, गौरव राठौर, सुशील प्रचंडिया, शैलेंद्र सिंह राठौर, आलोक गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, अजय सिंह कुशवाह, रिंकू जैन, प्रवीन जैन, अनुराग जैन जौली, अखिलेश जैन, गुंजन, ऋषभ जैन, जीवनकांत जैन, मोनू मंत्री, अंकित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed