{"_id":"5fcfb2f48ebc3ecf6061d135","slug":"air-pollution-in-agra-latest-updates-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pollution: फिर जहरीली हुई आगरा की हवा, देश में सातवां प्रदूषित शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution: फिर जहरीली हुई आगरा की हवा, देश में सातवां प्रदूषित शहर
Wed, 09 Dec 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:24 AM IST
सार
- आगरा की हवा मंगलवार को और जहरीली हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की सूची के मुताबिक ताजनगरी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 384 पर आ गया।
विज्ञापन
धुंध में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को एक्यूआई 358 पर था और आगरा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 17 वें स्थान पर था, लेकिन मंगलवार को सूक्ष्म कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा में जबरदस्त उछाल के साथ आगरा देश का सातवां प्रदूषित शहर हो गया। मंगलवार को सामान्य से सात गुना से ज्यादा धूल कणों के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
46 गुना ज्यादा हुआ कार्बन मोनो ऑक्साइड
मंगलवार को न केवल सूक्ष्मकण पीएम-2.5 बल्कि पीएम-10 कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा कई गुना बढ़ गई। कार्बन मोनो ऑक्साइड सामान्य से 46 गुना ज्यादा हो गई तो वहीं धूल कण 440 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गए।
विज्ञापन
शहर में आईएसबीटी, ईदगाह, तहसील और पुरानी मंडी चौराहे पर पीएम-10 कणों की मात्रा सामान्य से 9 गुना तक रही। इन सभी जगहों पर पूरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रहा। इन क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में उड़ रही धूल के साथ वाहनों का जाम और उससे उत्सर्जन के कारण प्रदूषण स्तर में उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ये देश के सबसे जहरीली हवा वाले शहर
शहर - एक्यूआई
कानपुर - 426
गाजियाबाद - 424
धौरेहरा - 414
बुलंदशहर - 413
नोएडा - 405
लखनऊ - 387
आगरा - 384
दिल्ली - 383
फरीदाबाद - 382
शहर - एक्यूआई
कानपुर - 426
गाजियाबाद - 424
धौरेहरा - 414
बुलंदशहर - 413
नोएडा - 405
लखनऊ - 387
आगरा - 384
दिल्ली - 383
फरीदाबाद - 382