फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air passengers increased 72 times in a year if flights increased

उड़ानें बढ़ी तो एक साल में 72 गुना बढ़ गए हवाई यात्री

Wed, 29 Dec 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Air passengers increased 72 times in a year if flights increased
आगरा। ताजनगरी से मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ और भोपाल से हवाई संपर्क जुड़ा तो हवाई यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इस साल कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू हुई उड़ानों में अप्रैल से नवंबर के बीच रिकार्ड 43,894 यात्रियों ने खेरिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी जबकि बीते साल इसी अवधि में महज 602 लोगों ने यात्रा की थी। 72 गुना से ज्यादा यात्रियों ने 8 महीने में आगरा एयरपोर्ट से हवाई सफर किया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद कई ट्रेनों का संचालन बंद होने और केवल रिजर्वेशन से यात्रियों के सफर की सुविधा का असर हवाई यात्रियों पर पड़ा। अप्रैल से नवंबर के बीच केवल हवाई यात्री ही नहीं, बल्कि हवाई जहाजों के आने-जाने की संख्या भी बढ़ी। बीते साल नवंबर में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर 22 विमान आए थे जबकि इस साल नवंबर में 96 विमानों ने उड़ान भरी। अप्रैल से नवंबर के बीच बीते साल 90 विमान उतरे थे, जबकि इस साल इनकी संख्या 622 रही।
विज्ञापन

नवंबर के महीने में बीते साल महज 153 यात्री आगरा हवाई सफर पर आए। इस साल इनकी संख्या बढ़कर 7090 हो गई जबकि नवंबर में भोपाल और अहमदाबाद की उड़ान बंद थी और मुंबई की उड़ान शुरू नहीं हो पाई थी। केवल बेंगलुरु और लखनऊ की उड़ान के यात्रियों से एयरपोर्ट पर रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की हाल में शुरू की गई आगरा-मुंबई फ्लाइट हर दिन फुल चल रही है। यह 2:55 बजे आगरा पहुंचती है और 3:25 बजे पर मुंबई के लिए रवाना होती है। लखनऊ से आगरा के बीच की उड़ान से ज्यादातर यात्री मुंबई फ्लाइट के लिए पहुंच रहे हैं। हर दिन लखनऊ से आने वाले 75 यात्रियों में से 45 से 50 यात्री मुंबई फ्लाइट के होते हैं। दरअसल, कनेक्टिंग फ्लाइट के सस्ते होने के कारण लखनऊ के यात्री आगरा से मुंबई की सीधी उड़ान पसंद कर रहे हैं। मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान है। इसमें 180 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। यह पूरी तरह से फुल चल रही है। यही हाल बेंगलुरु-आगरा उड़ान का है, जिसके आने-जाने पर 350 से ज्यादा यात्री खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं।

नवंबर में इन शहरों में आगरा से ज्यादा यात्री
शहर यात्री
ग्वालियर 24,688
कानपुर 33,806
कोल्हापुर 9854
कांडला 8670
कलबुर्गी 8115
आगरा 7090
इंडिगो की विमान सेवा लगभग फुल चल रही है। स्पाइस जेट ने भी आगरा से विमान सेवाओं के लिए अभी पूछताछ की है। नए साल में सूरत और अहमदाबाद के लिए उड़ान फिर से शुरू हो जाएगी। शहरों से संपर्क बढ़ेगा तो यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। आसपास के जिलों के साथ लखनऊ से ज्यादा यात्री आगरा आ रहे हैं। - ए ए अंसारी, डायरेक्टर, खेरिया एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed