{"_id":"6309dedeb3b7fb65805ef667","slug":"air-force-soldier-arrested-accused-of-setting-fire-to-medicare-center-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वायु सेना का जवान गिरफ्तार, मेडिकेयर सेंटर में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वायु सेना का जवान गिरफ्तार, मेडिकेयर सेंटर में आग लगाने का आरोप
Sat, 27 Aug 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:37 PM IST
सार
वायुसेना स्टेशन के मेडिकेयर सेंटर में आग लगाने के आरोप में सार्जेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। सार्जेंट ने पुलिस को बताया कि कोर्ट मार्शल से वह गुस्से में था, जिसकी वजह से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सार्जेंट सूरज एस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में वायु सेना स्टेशन परिसर स्थित मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी के मामले में आरोपी सार्जेंट सूरज एस को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। सार्जेंट ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कोर्ट मार्शल से वह गुस्से में था। इससे घटना की। इस मामले में अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना शाहगंज में 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहरीर में लिखा था कि 16 अगस्त को परिसर में स्थित मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई। इसमें फोटोस्टेट मशीन और कागजात जल गए। विभागीय जांच के बाद मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट सूरज एस और अतुल नाथ आटो टेक को नामजद किया। इसमें आरोप लगाया कि सूरज एस का कोर्ट मार्शल हुआ था, जबकि अतुल नाथ को सात दिन के शिविर कारावास की सजा हुई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को सूरज एस को गिरफ्तार कर लिया। वह केरल के कोल्लम स्थित कोल्लूर के निवासी हैं। वह कोर्ट मार्शल के बाद घर जाने वाले थे, तभी पकड़ लिया।