फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI will detect disease, even lung transplants are possible.

Agra News: एआई पकड़ेगा बीमारी, फेफड़े का भी हो सकेगा ट्रांसप्लांट

Sat, 07 Feb 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
AI will detect disease, even lung transplants are possible.
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में एडवांस्ड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) आधारित लैब और ऑपरेशन थिएटर बनेंगे। इससे बीमारी की सटीक जांच और ऑपरेशन हो सकेंगे। इसके लिए आधुनिक मशीन-उपकरण लगाए जाएंगे। फेफड़े का ट्रांसप्लांट भी हो सकेगा। इससे मरीजों को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नौ मंजिल भवन बन रहा है। इसमें 120 बेड की व्यवस्था होगी। इमरजेंसी में 10 बेड, एचडीयू में 30 और आईसीयू में 20 बेड होंगे। सामान्य वार्ड 40 बेड का होगा। 20 बेड मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट के मरीजों के लिए होंगे। इसमें फेफड़े के कैंसर, सीओपीडी, अस्थमा, निमोनिया समेत छाती रोग की सभी बीमारियों का इलाज और सर्जरी हो सकेगी। एआई बेस्ड लैब होगी, जिसमें अस्थमा, टीबी, सांस, फेफड़े के कैंसर समेत अन्य रोग की सटीक जांच हो सकेगी। पूरा भवन कीटाणुरोधी होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 15 महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर, मशीनें, फर्नीचर समेत अन्य की व्यवस्था की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी। इस यूनिट से छाती-फेफड़े के गंभीर रोगों का इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी। मरीजों को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पांच एडवांस ओटी बनेंगी
क्रिटिकल केयर यूनिट के नोडल प्रभारी डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि यूनिट में पांच एडवांस ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसमें दो मेजर और तीन माइनर ओटी होंगी। आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे सर्जरी हो सकेगी। इसमें फेफड़ों का भी ट्रांसप्लांट हो सकेगा। अभी एसएन में ये सुविधा नहीं है। एआई बेस्ड लैब भी बनेगी, जिसमें फेफड़े के कैंसर, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया की सटीक जांच होगी। इससे शुरुआती स्थिति में ही बीमारी पकड़ में आ सकेगी। इससे समय पर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed