फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI caught GST evasion manufacturing company had to deposit Rs 15.74 lakh

आगरा: एआई ने पकड़ी जीएसटी चोरी, मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को जमा कराने पड़े 15.74 लाख रुपये

Fri, 01 Mar 2024 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 12:17 PM IST
सार

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से स्टेट जीएसटी ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की चोरी को पकड़ लिया। जिसके बाद कंपनी ने 15.74 लाख रुपये जमा कराए हैं।
 

विज्ञापन
AI caught GST evasion manufacturing company had to deposit Rs 15.74 lakh
जीएसटी - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने खेरागढ़ की गिर्राज टिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पर जीएसटी की चोरी पकड़ी है। एआई के इस्तेमाल से की गई जांच में कंपनी ने निरस्त की गई फर्म से बड़े पैमाने पर खरीद दिखाई और बाद में 1.74 करोड़ रुपये के ई-वे बिल निरस्त कर दिए। स्टेट जीएसटी ने टैक्स और जुर्माने के रूप में 15.74 लाख रुपये कंपनी से जमा कराए हैं।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे ने बताया कि खेरागढ़ में सरसों तेल की इकाइयों को कनस्तर की आपूर्ति देने वाली फर्म गिर्राज टिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के सर्वे में कई खामियां पाई गईं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी के लेनदेन की जांच की गई थी। इस फर्म ने निरस्त की गई फर्म से बड़ी खरीद दर्शाई। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावे को लेकर अधिकारियों ने जांच की तो मामला सामने आ गया। सॉफ्टवेयर के कई सारे फिल्टर भी प्रयोग किए गए। इस इकाई ने 1.74 करोड़ रुपये के ई-वे बिल निरस्त किए थे। कुल टर्नओवर के मुकाबले यह राशि काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन


स्टॉक में कम मिला 66.7 लाख रुपये का सामान
स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने खेरागढ़ जाकर कंपनी के स्टॉक की जांच की। विभागीय आंकड़ों में दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में 66.7 लाख रुपये का सामान कम निकला। कुछ मदों में घोषित स्टॉक से 5.39 लाख रुपये का माल मौके पर ज्यादा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मारुति शरण चौबे एवं एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 सर्वजीत के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर बीडी शुक्ल, डिप्टी कमिश्नर आरएन मिश्र, असिस्टेंट कमिश्नर जेपी सिंह, विनीता श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, राज्य कर अधिकारी सुबंधु पांडे, अनिल यादव ने इस जांच को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed