फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahmedabad-Malda Town Special Train to Halt at Agra Eidgah During Festive Season

यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिवाली-छठ पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, ईदगाह स्टेशन पर होगा ठहराव

Fri, 16 Oct 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:47 AM IST
सार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे निर्धारित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Ahmedabad-Malda Town Special Train to Halt at Agra Eidgah During Festive Season
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ के बीच आगरा के यात्रियों को अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी। इससे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन में 22 कोच होंगे और दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे निर्धारित हैं।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन (09401-09402) निर्धारित तिथियों पर चलेगी। अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे ईदगाह पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद सुबह 5:35 बजे रवाना होगी। वापसी में मालदा टाउन से प्रत्येक शुक्रवार को चलकर ट्रेन रात 8:20 बजे ईदगाह पहुंचेगी और रात 8:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


अहमदाबाद से ट्रेन 21 और 28 अक्टूबर तथा 4, 11, 18 और 25 नवंबर को चलेगी। मालदा टाउन से 16, 23 और 30 अक्टूबर तथा 6, 13, 20 और 27 नवंबर को रवाना होगी। इससे त्योहार पर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed