फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agreement reached between the couple in court

Agra News: दंपती के बीच न्यायालय में हुआ समझौता

Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached between the couple in court
दंपती के बीच न्यायालय में हुआ समझौता
विज्ञापन

मैनपुरी। पारिवारिक न्यायालय में चल रहे भरण पोषण के मुकदमे में दंपती के विवाद में समझौता हो गया। पत्नी ने भरण पोषण पाने के लिए पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। सुलह वार्ता के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने को राजी हो गए।

तहसील किशनी के गांव नगला राय निवासी रंगोली की शादी मोहित निवासी सुंदरपुर इटावा के साथ 2020 में हुई थी। शादी के बाद विवाद के चलते मोहित ने रंगोली को घर से निकाल दिया। रंगोली ने भरण पोषण पाने के लिए पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर किया। पारिवारिक न्यायालय से भेजे गए नोटिस के बाद मोहित पारिवारिक न्यायालय में हाजिर हुआ। पारिवारिक न्यायालय में दंपती के विवाद की काउंसलिंग हुई। दोनों पक्षों के गिल शिकवे दूर कराए गए। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। दंपती के बीच समझौता होने पर उनको न्यायालय से ही विदा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed