{"_id":"6ac95d0b83e3aa0f7805e397","slug":"agras-stature-in-upca-committees-may-rise-agra-news-c-25-agr1067-1181054-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपीसीए की समितियों में बढ़ सकता है आगरा का कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपीसीए की समितियों में बढ़ सकता है आगरा का कद
Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेम मनोहर गुप्ता
आगरा। जिले में क्रिकेट की बढ़ती धमक अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के प्रशासनिक ढांचे में भी नजर आएगी। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि आगरा का क्रिकेट बेहतरीन दिशा में है। यहां लड़के-लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आगामी गठित होने वाली यूपीसीए की विभिन्न समितियों में आगरा को प्रमुखता और बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
आगरा की ओर से पुरुष क्रिकेट में ध्रुव जुरेल, महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा रही हैं। जूनियर और घरेलू क्रिकेट में भी नई प्रतिभाएं लगातार सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुई यूपीसीए की एजीएम में सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता को समितियों के गठन के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे में उनके इस बयान से स्थानीय क्रिकेट प्रशासकों को प्रदेश स्तर पर अहम पद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।