यूपी स्टेट जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप, आगरा मंडल के दो युवाओं ने जीता 'सोना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में 18 से 20 जनवरी तक चली यूपी स्टेट जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आगरा के बाह और फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीता।
बाह के नीरज, फिरोजाबाद के मुन्नेश और रजत ने स्वर्ण पदक जीते। सतेंद्र को रजत पदक मिला। साथ ही इन खिलाड़ियों को दिल्ली में 25 फरवरी से शुरू होने वाली नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में खेलने का भी अवसर मिल गया।
अलीगढ, मथुरा, लखनऊ, केरल में गोल्ड मेडल जीतकर पॉवर लिफ्टिंग में अपना मुकाम हासिल करने वाले पलोखरा के सतेंद्र शर्मा ने 120 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। ब्रजभूषण पुरा के नीरज शर्मा ने 66 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
इससे पहले उन्होंने गाजियाबाद में यही कारनामा कर दिखाया था। 53 किलो भार वर्ग में फिरोजाबाद के मुन्नेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि गुमान सिंह पुरा के नारायन सिंह को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
59 किलो भार वर्ग में अमर सिंह पुरा के कुलदीप ने रजत पदक हासिल किया। जबकि फिरोजाबाद के अविनाश चौथे स्थान पर रहे। 83 किलो भार वर्ग में पिनाहट के ओमकार ने रजत पदक जीता। 105 किलो भार वर्ग में पिनाहट के अमित तिवारी ने रजत पदक हासिल किया। यहीं के सौरभ को कांस्य पदक मिला। सभी खिलाड़ी कोच सोनू शर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
चोट के बाद भी नीरज ने जीता गोल्ड
अयोध्या में हुई स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान बाह के ब्रजभूषण पुरा गांव के महेश शर्मा के बेटे नीरज शर्मा को चोट लग गई। पैर जख्मी होने के बाद भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। नीरज शर्मा का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि नेशनल जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण लेकर लौटें।