{"_id":"642287615751811612030c65","slug":"agra-yearns-for-water-in-navratri-and-ramadan-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र और रमजान: पानी के लिए तरसा शहर, पांच लाख से अधिक लोगों को हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र और रमजान: पानी के लिए तरसा शहर, पांच लाख से अधिक लोगों को हो रही दिक्कत
Tue, 28 Mar 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:51 AM IST
सार
रमजान के दिनों में सुबह-शाम लोगों को पानी की जरूरत है। उधर, नवरात्र में मंदिर जाने के लिए पानी सप्लाई नहीं होने से लोग नहाने व पूजा-पाठ के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नवरात्र और रमजान में सोमवार को शहर के लोग पानी के लिए तरसने को मजबूर हुए। लोहामंडी, हरीपर्वत, छत्ता और सूर्य नगर से पोषित इलाकों में 5 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित रहे। टैंकर भी नहीं भर पाए। गंग नहर से गंगाजल घटने के कारण सिकंदरा और जीवनी मंडी स्थित जल शोधन संयंत्र ठप हो गए हैं। उधर, जलकल विभाग का दावा है कि जल्द दिक्कत दूर हो जाएगी।
पीपल मंडी से पार्षद रवि माथुर ने बताया कि रविवार शाम को केवल 15 मिनट के लिए नल से पानी टपका। लोग पानी भी नहीं भर पाए। रमजान के दिनों में सुबह-शाम लोगों को पानी की जरूरत है। उधर, नवरात्र में मंदिर जाने के लिए पानी सप्लाई नहीं होने से लोग नहाने व पूजा-पाठ के लिए इंतजार करते रहे। पुराने शहर में सप्लाई ठप रही। पुनिया पाड़ा में पानी के लिए तरस रहे लोगों को 10 दिन बाद भी निजात नहीं मिल सकी है। सोमवार को क्षेत्र में टैंकर भी नहीं पहुंचे। ताजगंज, गोबर चौकी, अर्जुन नगर, नौलक्खा, ट्रांस यमुना, कालिंदी विहार, कमला नगर व बल्केश्वर में भी लोगों को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत

प्लांट हो गए बंद, टैंकर भी खाली
शहरी पेयजल आपूर्ति गंगाजल पर निर्भर है। गंग नहर बुलंदशहर से आगरा को रा-वाटर के रूप में गंगाजल मिलता है। गाद के कारण 150 क्यूसेक गंगाजल घटकर 50 से 60 क्यूसेक रह गया। 90 से 100 क्यूसेक रा-वॉटर घटने से सिकंदरा व जीवनी मंडी स्थित जल शोधन संयंत्र बंद हो गए। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकर भी नहीं भरे जा सके। जलकल विभाग का दावा है कि आकस्मिक स्थिति में यमुना जल से पानी की सप्लाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत