{"_id":"69eedc9d220fa54b5a0d3817","slug":"agra-yamuna-par-water-crisis-and-protest-over-dirty-supply-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनापार में जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, खाली बर्तन लेकर दो घंटे किया प्रदर्शन; फिर भी न मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनापार में जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, खाली बर्तन लेकर दो घंटे किया प्रदर्शन; फिर भी न मिला पानी
Mon, 27 Apr 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:18 AM IST
सार
आगरा के यमुनापार इलाके में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है, कई क्षेत्रों में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप और गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। नाराज महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया, जबकि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और विभागीय लापरवाही से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट से लोग परेशान हैं। कालिंदी विहार में पिछले पांच दिनों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। श्याम नगर सहित कई इलाकों ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1, टेढ़ी बगिया, नारायच, टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर में दो सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
कालिंदी विहार, इस्लाम नगर और नगला किशनलाल में नलों से आधे घंटे तक गंदा पानी आता है। इसमें गाद और दुर्गंध होने के कारण लोग इसे बहाने को मजबूर हैं। जलापूर्ति का समय भी बिना सूचना के दो घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे कर दिया गया है। रविवार को श्याम नगर की महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। रवि गोला ने बताया कि समय कटौती की कोई जानकारी नहीं दी गई। स्थानीय निवासी मुन्नी देवी ने कहा कि दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। किसी भी काम में उपयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त और विभाग की लापरवाही
कालिंदी विहार में एयरटेल की फाइबर लाइन डालने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। 100 फीट मार्ग पर सीएम ग्रिड की खुदाई से भी पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा। इससे कई क्षेत्रों में गंदे पानी की शिकायत है और जलापूर्ति बाधित हुई है। श्याम नगर, अशोक विहार, इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया के इलाकों में लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। लोग महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
कालिंदी विहार में एयरटेल की फाइबर लाइन डालने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। 100 फीट मार्ग पर सीएम ग्रिड की खुदाई से भी पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा। इससे कई क्षेत्रों में गंदे पानी की शिकायत है और जलापूर्ति बाधित हुई है। श्याम नगर, अशोक विहार, इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया के इलाकों में लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। लोग महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
स्थानीय निवासी हर देवी ने बताया कि जलकल विभाग ने टैंकर की उचित व्यवस्था नहीं की है और शिकायत के बावजूद टीम जांच के लिए नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। आगे भी ऐसी ही स्थिति रही तो लोग उग्र आंदोलन को उतारू होंगे। छत्ता जोन अवर अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में कोई भी गंदे पानी की शिकायत नहीं आईं है। यमुनापार के इलाके में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति हो रही हैं। शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएंगी।