फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra writer Usha Yadav get Padma Shri Award for Literature on Republic Day

आगरा की साहित्यकार उषा यादव को पद्मश्री सम्मान, कहा- लंबी साधना का फल मिला

Wed, 27 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jan 2021 12:03 AM IST
सार

  • उषा देवी को बाल साहित्य भारती सहित 10 से अधिक प्रमुख सम्मान मिल चुके हैं। पद्म पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत का फल मिला है। 

विज्ञापन
Agra writer Usha Yadav get Padma Shri Award for Literature on Republic Day
साहित्यकार उषा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार ऊषा यादव को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस पर इसकी घोषणा की गई। उषा यादव कहानी संग्रह ‘टुकड़े-टुकड़े सुख’, ‘सपनों के इंद्रधनुष’ और उपन्यास ‘प्रकाश की ओर’ व ‘आंखों का आकाश’ सहित 100 से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा सराहना बाल साहित्य पर लिखी किताबों को मिली। 

विज्ञापन


उषा यादव ने कहा कि मुझे पद्मश्री के लिए चुना गया, बहुत खुश हूं, आनंदित हूं, इसके लिए लंबी साधना की है, साहित्य साधना का फल मिला है। यह एक खुशी है, खुशी तब भी बहुत होती है जब मेरी कविताओं को बच्चे गुनगुनाते हैं और खुश होते हैं। एक और खुशी बचपन में मिली थी, वह थी लिखने की। मैं नौ साल की थी, तब कविताएं लिखना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


नॉर्थ ईदगाह निवासी डॉ. उषा यादव ने बताया, मेरे पसंदीदा साहित्यकार प्रेमचंद और शरद जोशी हैं। दोनों की रचनाओं में सादगी है, अपनापन है, जिंदगी की हकीकत है। दोनों की कहानियों के पात्र अपने से लगते हैं। कविता हो या कहानी, इतनी सरल होनी चाहिए कि आम आदमी के दिल में भी उतर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा लिखने का कोई शॉर्ट कट नहीं
वरिष्ठ साहित्यकार ने कहा कि लोग पूछते हैं कि अच्छा साहित्य कैसे लिखा जाता है, मैं कहती हूं कि लिखो और खूब लिखो, अच्छा अपने आप हो जाएगा, इसका कोई शॉर्ट कट फार्मूला नहीं है।

1966 से आगरा में हूं...
उषा यादव का जन्म 1948 में कानपुर में हुआ। हिंदी और इतिहास में एमए किया। पीएचडी और डी लिट किया। 1966 में शादी हुई और आगरा आ गईं। दो बेटे और एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। पति राज किशोर सिंह आगरा कॉलेज से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हैं। वह मथुरा में केएल कॉलेज में प्राचार्य भी रहे। पिता चंद्रपाल सिंह यादव मयंक भी बाल साहित्यकार रहे। उनसे ही लेखन की प्रेरणा मिली।

ये पंक्तियां बहुत पसंद हैं
उफ , ये बस्ता कितना भारी है
मां तेरी छोटी सी गुड़िया
इसे उठा-उठाके हारी है ।
इसी तरह ये भी हैं
गुस्सा हैं हम जाओ जी
बिल्कुल आज नहीं मानेंगे
चाहें लाख मनाओ जी

उपलब्धियां
- उषा यादव केंद्रीय हिंदी संस्थान में प्रोफेसर रहीं। डॉ. भीमराव आंबेडकर की कन्हैयालाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुईं।
- उषा यादव सांस्कृति संस्था इंद्रधनुष की अध्यक्ष, प्राच्य शोध संस्थान की सचिव हैं। और भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ी हैं।
- उषा यादव को 1998 में यूपी सरकार से बाल साहित्य भारती, 2004 में भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार सहित 10 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
- उषा यादव की टुकड़े-टुकड़े सुख, सपनों का इंद्रधनुष, जाने कितने कैक्टस ( कहानी संग्रह ) , अमावस की रात, कितने नीलकंठ, एक और अहल्या ( कविता संग्रह) सहित 100 से ज्यादा किताबें प्रकाशित।

'नए साहित्यकारों को प्रेरणा मिलेगी'
साहित्यकार डॉ. शशि तिवारी ने कहा कि डॉ. उषा यादव को पद्मश्री मिलना सभी आगरावासियों के लिए गर्व की बात है। यह सभी साहित्यकारों का सम्मान है। इससे नए साहित्यकारों को अच्छा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। 

'आगरा के साहित्यकार गौरवान्वित'
साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर ने कहा कि डॉ. उषा यादव को पद्मश्री मिलने से आगरा के साहित्यकार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। डॉ. उषा की कहानियां, नाटक, कविता संग्रह और बाल साहित्य की रचनाओं को यह सर्वथा उपयुक्त सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed