फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra woman murdered feared miscreant came on pretext of taking a room on rent and killed him for protesting against robbery

Agra Murder Case: घर में हुई थी महिला की हत्या,  'कमरा खाली है' के बोर्ड ने तो नहीं दिया बदमाश को न्यौता!

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
सार

शाहगंज के अर्जुन नगर कालोनी में बीते दिन हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश किरायेदार बनकर घर में घुसे, जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गई।
 

विज्ञापन
Agra woman murdered feared miscreant came on pretext of taking a room on rent and killed him for protesting against robbery
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में शाहगंज की अर्जुन नगर कालोनी में रविवार को घर में प्रतिभा कुलश्रेष्ठ (55) की लाश मिली थी। उनकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। उनके कुंडल भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने घर के बाहर कमरे खाली होने का बोर्ड लगा रखा था। आशंका है कि किराये पर कमरा लेने के बहाने आए बदमाश ने लूटपाट के विरोध पर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

अर्जुन नगर में है पैतृक मकान

प्रतिभा भरतपुर के मथुरा गेट स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली थीं। उनके पति राकेश कुलश्रेष्ठ एक फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। अब कोई काम नहीं करते हैं। बेटा हिमांशु अस्पताल में काम करता है। बेटी प्रेरणा शादीशुदा है। उनका अर्जुन नगर में पैतृक मकान है। राकेश ने बताया कि मां ब्रह्मदेवी की मौत के बाद से भरतपुर में रह रहे हैं। पिता ओमप्रकाश निरीक्षक थे। वर्ष 2011 में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मकान पर लगा रखा था किरायेदार के लिए बोर्ड

मकान के दो कमरों में किरायेदार रहता था। कोराना काल में किरायेदार चला गया। तब से मकान खाली पड़ा था। प्रतिभा अक्सर मकान में आ जाती थीं। पिछले दिनों उन्होंने मकान के गेट पर कमरे खाली होने का बोर्ड लगा दिया था। दो सप्ताह पहले प्रतिभा किरायेदार रखने के लिए आई थीं। रविवार सुबह दस बजे उनसे बात हुई थी। शाम को चार बजे प्रतिभा को उनकी बहन ने फोन किया। मगर, रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने उन्हें बताया। उन्होंने पड़ोसी को भेजा। कमरे में प्रतिभा का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज 

आशंका है कि बदमाश कमरा देखने के बहाने घर में दाखिल हुआ। उनको अकेला देखकर लूटपाट का प्रयास किया होगा। विरोध पर सिर में प्रहार करके हत्या कर दी। जिस कमरे को किराये पर उठाना था, उसमें ही शव पड़ा था। उनके कुंडल नहीं मिले हैं। इसके अलावा घर में कोई सामान नहीं था। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर से सामान लूटा गया हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed