{"_id":"63fbb72cf89a1974900dc3a3","slug":"agra-woman-creates-ruckus-after-being-stopped-from-going-to-satsang-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : सत्संग में जाने से रोकने पर महिला ने किया हंगामा, चाकू चलाया. सुरक्षाकर्मियों पर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : सत्संग में जाने से रोकने पर महिला ने किया हंगामा, चाकू चलाया. सुरक्षाकर्मियों पर डाला पेट्रोल
Mon, 27 Feb 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयालबाग में रविवार शाम को सत्संग के दौरान एक महिला ने हंगामा कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उसने चाकू से हमला बोल दिया। इसमें सत्संग में आईं एक महिला की दो अंगुलियां कट गईं। वहीं आरोपी महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर पेट्रोल भी डाल दिया। आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद भाग निकली। देर रात पुलिस को तहरीर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दयालबाग के अवध विहार की रूही सत्संगी चॉकलेट बनाने का काम करती हैं। वह सत्संग में आया करती थीं। इस दौरान आने वाले लोगों को चॉकलेट की बिक्री करती थीं। उन्होंने व्यापार के लिए अनुमति भी मांगी। मगर, सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने इंकार कर दिया। उसे आगे से सत्संग में नहीं आने के लिए नाेटिस भी दे दिया गया।
विज्ञापन
रविवार शाम को सात बजे बहादुरपुर में सत्संग चल रहा था। आरोप है कि तभी रूही पहुंच गईं। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। मगर, महिला ने पर्स चाकू निकाल लिया। इस दौरान हमला बोल दिया। इससे बरखा नाम की महिला की दो अंगुलियां में गहरा घाव हो गया। घटना से चीखपुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। मगर, आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
बाद में किसी तरह महिला को काबू किया गया। वह भाग गई। घटना की जानकारी पुलिस को रात नौ बजे दी गई। बरखा की तहरीर पर पुलिस ने देर रात जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस सोमवार को आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी। घायल का मेडिकल कराया गया है।