{"_id":"5ad861bc4f1c1b9d098b5485","slug":"agra-withdraw-money-from-the-female-friend-bank-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के जरिए युवती से मेल-जोल बढ़ाकर किया ये काम, परिजनों को हुई जानकारी तो हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के जरिए युवती से मेल-जोल बढ़ाकर किया ये काम, परिजनों को हुई जानकारी तो हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्त बनी युवती के खाते से रकाबगंज के जूता कारोबारी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब कुछ समय में पैसे वापस नहीं किए तो युवती ने अपने परिवार को बताया।
घरवाले कारोबारी के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। बाद में थाना रकाबगंज में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना रकाबगंज क्षेत्र निवासी कारोबारी की सदर में दुकान है।
वह माल की सप्लाई के लिए आगरा से बाहर भी जाता है। कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी युवती से हुई थी। दोनों में मोबाइल पर भी बात होने लगी।

पिछले दिनों कारोबारी गोवा में माल की सप्लाई करने गया तो उसने युवती को वहां मिलने के लिए बुला लिया। दोनों होटल में मिले।
युवती का आरोप है कि कारोबारी ने उससे व्यापार के लिए रुपये मांगे। कुछ घंटे में रुपये वापस करने को कहा। उसने एटीएम कार्ड दे दिया। इस पर उसने 50 हजार रुपये निकाल लिए।
मगर, उसने रुपये वापस नहीं किए। युवती दिल्ली आ गई। उसने अपने घरवालों को बताया। बुधवार को युवती और उसका जीजा कारोबारी के घर आ गए।
उन्होंने रुपये नहीं देने पर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। यहां पर कारोबारी के परिजन रुपये वापस करने के लिए राजी हो गए। युवती ने कोई शिकायत नहीं की।