फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra will hava sufficient water

शहर में नहीं रहेगी पानी की किल्लत

Tue, 20 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 20 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
agra will hava sufficient water
कई देशों का दौरा करने के बाद सिंचाई विभाग ने यमुना पर रबर चेकडेम का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत एक ताजमहल और दूसरा सिकंदरा पर रबर के चेक डेम बनाकर नदी के पानी को रोका जाएगा। इससे नदी की हालत तो सुधरेगी ही, दोनों वाटर वर्क्स को भी सालभर भरपूर पानी उपलब्ध रहेगा। इस प्रोजेक्ट को एशियाई विकास बैंक के माध्यम से मूर्तरूप प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पानी की काफी किल्लत है। भूमिगत जल तो खारा हो रहा है। जल संस्थान को भी सप्लाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। दरअसल, जल संस्थान के दोनों वाटर वर्क्स (जीवनी मंडी व सिकंदरा) यमुना नदी पर ही निर्भर हैं। आमतौर पर नदी में पानी के बजाय सिल्ट ही दिखाई देती है। बारिश का पानी भी बह जाता है। इसी को रोकने के लिए काफी समय से कवायद चल रही है। पहले बैराज का प्रस्ताव था, अब शासन की तरफ से ताजमहल और सिकंदरा के पास रबर चेकडेम बनाने की अनुमति मिली है। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कई देशों का दौरा कर यमुना का पानी रोकने के लिए रबर चेकडेम का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। सरकार इसके लिए एशियाई विकास बैंक से फंड जुटाने के प्रयास कर रही है। बैंक के प्रजेंटेशन भी देने की तैयारी है। हरी झंडी मिलती है, रबर के डेम बनाने के लिए निविदा निकाली जाएगी। इसमें कई देशों की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसे बनाने की तकनीक देश में नहीं है। गौरतलब है कि इन दो चेकडेम के अलावा रबर का एक चेकडेम मथुरा में भी बनेगा।  
विज्ञापन

कम जगह घेरेगा
रबर चेकडेम को संचालित करने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी। नदी में लगभग 350 मीटर लंबा रबर का डेम बनाया जाएगा। इसको संचालित करने के लिए बैराज की तरह से नदी के आसपास अन्य जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस डेम के माध्यम से जब नदी में पानी रोकना होगा तो रबर में पानी या हवा भरकर उसे फुला दिया जाएगा। इससे पानी रुक जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज के पार्श्व में ज्यादा पानी नहीं रोका जाएगा
सुरक्षा कारणों के चलते ताजमहल के पार्श्व में यमुना में ज्यादा पानी नहीं रोका जाएगा। वहां 2.5 मीटर की ऊंचाई का डेम बनाया जाएगा। सिकंदरा पर लगभग चार मीटर ऊंचा चेकडेम बनाने की योजना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed