फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will get gift of projects worth 5198 crore in BJP Scheduled Caste Mahasammelan

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन: आगरा को 5198 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

Thu, 07 Mar 2024 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में आगरा को 5198 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता  जुटेंगे। पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

विज्ञापन
Agra will get gift of projects worth 5198 crore in BJP Scheduled Caste Mahasammelan
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में होगा। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। वह 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिले को 5198 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। दोपहर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही देशभर से जुटने वाले अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी खेरिया हवाई अड्डे से रामनगर पुलिया पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अधिवेशन स्थल पहुंचेंगे।

विज्ञापन

यह लोग रहेंगे मौजूद

अधिवेशन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम बेरवा, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, कौशल किशोर, प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के अनुसूचित वर्ग के 8 मंत्री, 12 से अधिक सांसद, 50 से ज्यादा एससी वर्ग के विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed