फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Wife and child killed constable injured in truck-canter collision

आगरा: ट्रक-कैंटर की टक्कर में पत्नी और बच्चे की मौत, सिपाही घायल

Fri, 04 Mar 2022 07:21 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 07:21 AM IST
सार

थाना खंदौली के नगला अर्जुन निवासी सतपाल सिंह पुत्र राधेश्याम पुलिस में सिपाही के पद पर ललितपुर में तैनात हैं। वह ललितपुर से अपने परिवार और सामान के साथ कैंटर से अपने गांव नगला अर्जुन, खंदौली जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
Agra: Wife and child killed constable injured in truck-canter collision
दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा ग्वालियर रोड पर मलपुरा थाना क्षेत्र में नगला माकरोल पर शुक्रवार तड़के लगभग दो बजे आयशर कैंटर रोड के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया, जिसमें कैंटर सवार सिपाही घायल हो गया और पत्नी व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने घायल सिपाही और चालक को इलाज के लिए भेजा। वहीं पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना खंदौली के नगला अर्जुन निवासी सतपाल सिंह पुत्र राधेश्याम पुलिस में सिपाही के पद पर ललितपुर में तैनात हैं। वह ललितपुर से अपने परिवार और सामान के साथ कैंटर से अपने गांव जा रहे थे। शुक्रवार तड़के लगभग दो बजे जैसे ही वह थाना मलपुरा क्षेत्र में नगला माकरोल के नजदीक पहुंचे तो किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए।

विज्ञापन

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले पत्नी-बेटे के शव

टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज से आसपास के लोगों की नींद खुल गई और मौके पर दौड़ गए। सूचना पाकर थाना मलपुरा और थाना सदर की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। घायल सिपाही सत्यपाल सिंह  को इलाज के लिए भेज दिया है। सिपाही की पत्नी अंचल और उनके छह वर्षीय पुत्र अंशु के शवों को तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसआई अनुज सिरोही मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed