{"_id":"62a813a121187a442608eb18","slug":"agra-weather-updatescorching-heat-even-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather Update: रात में भी भीषण गर्मी ने उड़ाई नींद, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather Update: रात में भी भीषण गर्मी ने उड़ाई नींद, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद
Tue, 14 Jun 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:20 AM IST
सार
अब हाल ये है कि न दिन में सुकून है और ना रात को चैन। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सूबे में चौथे स्थान पर रहा। वहीं मंगलवार सुबह की शुरूआत भी तेज धूप के साथ हुई।
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश ने बेहाल कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सूबे में चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। इसी हफ्ते तक प्री मानसून आने की भी संभावना जताई गई है। तब तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। पूर्वाह्न 11 बजते बजते लू चलने लगी। दोपहर में बादल छाए लेकिन गर्म हवा चलती रही। ताजमहल के मुख्य गुंबद के दहकते संगमरमर पर सैलानियों का चंद कदम चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
शहर न्यूनतम अधिकतम
आगरा 33.0 44.5
बांदा 30.9 45.8
प्रयागराज 30.6 45.1
वाराणसी 29.8 45.6
सुल्तानपुर 28.0 44.5