फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update Today: Imd Alert For Heat Wave warning Mausam News In Hindi

गर्मी का सितम: आगरा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस, घर से निकलना मुश्किल; मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

Sun, 19 May 2024 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 May 2024 09:02 AM IST
सार

Agra Weather Heat Wave Alert: आगरा में भीषण गर्मी का सितम दूसरे दिन भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंता, फिलहाल  राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। 


 

विज्ञापन
Agra Weather Update Today: Imd Alert For Heat Wave warning Mausam News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  सूरज के तेवर तल्ख हैं। शहर का तापमान लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े चलने शुरू हुए जो सूर्यास्त के बाद भी जारी थे। रविवार के लिए मौसम विभाग ने भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। जरूरी न होने पर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



 

शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने रविवार के मौसम को शहर में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार सुबह 8 बजे शहर का तापमान 34 डिग्री था जो मात्र 2 घंटे में ही बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान 42 और 2 बजे 46 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 46.5
न्यूनतम तापमान- 27.4
सूर्योदय- 5:28
सूर्यस्त- 7:00
एक्यूआई- 90


 
विज्ञापन

ये दी गई सलाह :
- 5-6 लीटर पानी पीएं, हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पीएं।
- बाजार के जरूरी कार्य सुबह और शाम को निपटाएं।
- बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें, सिर-कान ढकें। चश्मा लगाएं।
- बाजार के भोजन, फास्ट फूड और तेल-चिकनाईयुक्त भोजन से बचें।
- चाय-कॉफी, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का इस्तेमाल न करें।
- छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिंकजी, नारियल पानी खूब पीएं।
- तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं।
- सलाद में टमाटर, खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- तोरई, लौकी समेत हरी तरकारी भोजन में अधिक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed