फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update Temperature Drop Due To Fog

शीतलहर: प्रदेश में 10वां सबसे सर्द शहर रहा आगरा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 26 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद राहत मिली।

विज्ञापन
Agra Weather Update Temperature Drop Due To Fog
सर्दी का असर, गर्म कपड़ों में कैद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सर्द शहरों की सूची में मंगलवार को आगरा टॉप 10 में बना रहा। अलीगढ़ प्रदेश में 11.6 डिग्री के साथ सबसे सर्द और आगरा 17.4 डिग्री तापमान के साथ दसवें नंबर पर रहा। मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन सुबह घने कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। घने कोहरे में दृश्यता 25 मीटर तक ही रही। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कोहरा और घना रहा, जिसका असर यातायात पर पड़ा। दोपहर में धूप खिली तो कोहरा छंटने लगा। हालांकि तापमान में सर्द हवा के कारण कोई कमी नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक कल से कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रात में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे है, लेकिन सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दिन के तापमान में आई। सुबह कोहरे के बाद 11 बजे से धूप खिली, लेकिन दोपहर में बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। शाम को सर्द हवा चली, जिसने ठिठुरन बढ़ा दी। बीते साल के मुकाबले दिन में पारा लगभग बराबर रहा, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दोपहर में धूप से राहत मिल पाएगी। बृहस्पतिवार से कड़ाकेे की सर्दी शुरू होगी जो 30 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक रह सकता है। गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। विदाई के वक्त जनवरी के अंत में फिर बारिश, बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सालों में 25 जनवरी का मौसम
साल    अधिकतम    न्यूनतम
2018    19.4          5.4
2019    18.8        10.3
2020    21.6        6.4
2021    17.1        8.1
2022    17.4       7.0
पांच गुना धूल कण, 25 गुना कार्बन मोनोऑक्साइड 
मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच शहर में प्रदूषण स्तर में भी इजाफा हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 137 दर्ज किया गया। इनमें खतरनाक बेहद सूक्ष्म कण पीएम 2.5 कणों की मात्रा सामान्य से 5 गुना ज्यादा तक 318 पर रही, जबकि कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 25 गुना ज्यादा 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई। शहर में आवास विकास कॉलोनी और संजय प्लेस में प्रदूषण ज्यादा रहा। दयालबाग में शहर में सबसे अच्छी हवा रही। 

क्षेत्र                                   एक्यूआई
सेक्टर 3                                180
संजय प्लेस                            169
शाहजहां पार्क                       136
शास्त्रीपुरम                           110
मनोहरपुर                            108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed