फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather temperature 42 degrees Celsius

भीषण गर्मी में दहक रही ताजनगरी, गर्म हवाओं ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

Thu, 25 Apr 2019 05:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
agra weather temperature 42 degrees Celsius
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का प्रकोप प्रचंड होता जा रहा है। आसमान से आग बरस रही है तो गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। बुधवार को ताजनगरी गर्मी और तेज धूप से दहकती रही। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। गुरुवार को भी यह हाल है।
विज्ञापन


गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।   भीषण गर्मी के चलते ताजमहल समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटकों की संख्या में भी भारी कम आई है। 
विज्ञापन


लू के थपेड़ों ने गुरुवार सुबह से ही परेशान करना शुरू कर दिया था। अंगारे बरसाता सूरज दोपहर में बेहाल कर गया। दोपहर में सड़क पर दो पहिया वाहन सवारों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। लोग तपती धूप के बीच पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए छाते और तौलियों के साथ लोग नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों का समय बदलने की मांग

लू के थपेड़ों और 42 डिग्री तक पहुंच गए तापमान के बीच स्कूली बच्चों ने छुट्टी का समय बदलने की मांग की है। स्कूलों से अभिभावकों ने दोपहर 12 बजे तक स्कूल का समय करने को कहा है ताकि बच्चे दोपहर में जल्द घर आ जाएं।

इन दिनों दहकती धरती और लू के बीच तापमान 43 डिग्री के पास है और बच्चे 1.30 बजे छुट्टी के बाद घर 3 बजे तक पहुंच रहे हैं। स्कूल के ऑटो, वैन और बस में ठसाठस भरे बच्चे तपती दोपहर में गर्मी का शिकार हो रहे हैं। बच्चों और अभिभावकों ने डीएम से स्कूल की छुट्टी 12 बजे तक करने की मांग की है। 
 
44 डिग्री तक पहुंचेगा सप्ताह के अंत में पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़े परेशान करेंगे, लेकिन शाम को आंधी आ सकती है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज धूल भरी आंधी आने के आसार बन रहे हैं। इस पूरे सप्ताह ही लू चलने का अनुमान है, जिससे तापमान सप्ताह के अंत तक 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed