{"_id":"652e12c9bc857a95440a1a3f","slug":"agra-weather-storm-and-rain-spoiled-weather-6-mm-rain-recorded-chances-of-rain-even-today-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra weather: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, 6 मिमी बरसे बादल; जानें आज कैसा रहेगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra weather: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, 6 मिमी बरसे बादल; जानें आज कैसा रहेगा हाल
Tue, 17 Oct 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:22 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में मौसम का मिजाज अचानक बदला। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। इसके बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश और फिर ओले पड़े। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बारिश और ओले गिरने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर शाम ठंडी हवाओं से लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप शर्मा के अनुसार मंगलवार को भी बारिश हो सकती है।
गर्मी के तेवर ने एक पखवाड़े से लोगों को परेशान कर रखा था। आमतौर पर अक्तूबर तक मौसम का मिजाज ठंडा होने लगता है। इस साल अक्तूबर का औसत तापमान 38 डिग्री से नीचे नहीं पहुंंचने से लोगों के एसी अभी भी चल रहे थे। सोमवार शाम करीब 40 मिनट तक जोरदार बारिश हुई, ओले भी पड़े।
ये भी पढ़ें - यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने किया पत्नी के प्रेमी का अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ऐसी शर्त; पुलिस को भी माननी पड़ी

आज का मौसम
अधिकतम तापमान- 36.8
न्यूनतम तापमान- 22.5
बारिश के साथ ओले गिरे, 7 फीडरों की बिजली ठप
दिन भर उमस के बाद सोमवार शाम को अचानक आंधी के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि ने 7 फीडरों की बिजली ठप कर दी। जगह-जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए। नेहरू नगर, प्रतापपुरा, दयालबाग में बिजली के तारों पर पेड़ गिरे तो राजपुर चुंगी पर रूफ टॉप होर्डिंग तारों पर गिर पड़ा। इससे बिजली गुल हो गई।
ये भी पढ़ें - यूपी: आगरा में सुबह-सुबह युवक को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बंद कर दी गई बिजली की आपूर्ति
शाम को करीब 6 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही सब स्टेशनों से एहतियातन बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी थमने पर आपूर्ति शुरू की गई तो 7 फीडर ट्रिप कर गए। इनमें नेहरू नगर के दो, प्रतापपुरा, आजमपाड़ा, दयालबाग, सिकंदरा, आजमपाड़ा के फीडरों की बिजली गुल हो गई, जिससे लोग रात में परेशान हो उठे। टोरंट पावर के कॉल सेंटर पर लोगों के फोन घनघनाने लगे। शिकायतों को दर्ज करने में एकाएक बढ़ोतरी हो गई। टोरंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने की वजह से कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई, लेकिन टीमों को लगा दिया गया है। बहुत जल्दी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली की आपूर्ति नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें - नशे की दवाओं के तस्कर: दिल्ली के बाद आगरा में नजर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम कर रही पड़ताल
स्ट्रेची ब्रिज के नीचे फिर भरा पानी
स्ट्रेची ब्रिज के नीचे यमुना किनारा रोड पर एक बार फिर जलभराव हो गया। बारिश के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्ट्रेची ब्रिज के नीचे मानसून में हुए जलभराव पर नगर निगम की किरकिरी पहले भी हो चुकी है। बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली डूब गई थी, लेकिन नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। दो कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद भी सोमवार को स्ट्रेची ब्रिज और बिजलीघर पर सुभाष बाजार रेलवे पुल के नीचे जलभराव हुआ। आवास विकास, दयालबाग, शंकरगढ़ की पुलिया, अवधपुरी, अलबतिया रोड पर लोगों को जलभराव से परेशानी हुई।