फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather News people shivering due to cold wave in Agra

Agra Weather News: दो दिन बाद सूर्यदेव के दर्शन से हुई सुबह की शुरुआत, शीतलहर से गलन बरकरार

Wed, 28 Dec 2022 09:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 09:07 AM IST
सार

आगरा में सोमवार और मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया, लेकिन बुधवार की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन से हुई। कोहरा नहीं छाने से कुछ राहत मिली, लेकिन गलन के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Agra Weather News people shivering due to cold wave in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार की सुबह कोहरे से राहत मिली, लेकिन शीतलहर के कारण गलन बरकरार है। शहर में कोहरा न होने के कारण सुबह-सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में तड़के हल्का कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद यहां भी कोहरा छंट गया। वहीं मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहर की सड़कों और हाइवे पर दृश्यता 100 मीटर से कम दर्ज की गई। शीतलहर के कारण चुभन और गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के कारण बेअसर रही। 

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छाया रहा कोहरा 

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर नजर आया। सुबह दृश्यता 100 मीटर से कम रही, जिससे एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहन धीमे चले। दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का असर बाजारों पर भी नजर आया। दोपहर में धूप खिलने के बाद ही दुकानदारों ने शटर खोले और रात में 10 बजे की जगह 9 बजे तक अधिकांश बाजार बंद हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 31 दिसंबर तक सुबह कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन

12 से अधिक ट्रेन देरी से चलीं 

भले ही बुधवार को आगरा में कोहरा नहीं छाया, लेकिन अन्य शहरों में कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। सोमवार को राजधानी और शताब्दी सहित 12 से अधिक ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से चलीं। मंगलवार को हालात और बिगड़ गए। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतीक्षालयों में पर्याप्त स्थान नहीं है। उधर, रेलवे प्रशासन के पास ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। आगामी दिनों में कोहरा बढ़ने से ट्रेन यातायात चरमरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed