फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Update Today Cold winds have increased chill more than before

Agra Weather: सर्द हवाओं ने पहले से अधिक बढ़ाई ठिठुरन, अलाव भी नहीं दे सके राहत

Wed, 17 Jan 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 03:00 PM IST
सार

आगरा में सर्द हवाओं ने पहले से अधिक ठिठुरन बढ़ा दी है। आलम यह रहा कि अलाव भी राहत नहीं दे सके। ऑफिसों में कर्मचारी हीटर और अलाव में हाथ तापते दिखे।

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Update Today Cold winds have increased chill more than before
Agra Weather: सर्द हवाओं ने पहले से अधिक बढ़ाई ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की चादर तनी रही। अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर आ गया। न्यूनतम तापमान मात्र 6.6 डिग्री रहा। सर्द हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार को भी घना कोहरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन चढ़ने के बाद भी कोहरा शहर को आगोश में समेटे रहा। ऑफिसों में उपस्थिति तुलनात्मक रूप से कम रही। कर्मचारी हीटर और अलाव पर हाथ तापते दिखे। मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर मात्र 4.6 डिग्री रहा। ऐसे में सर्दी और महसूस की गई।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से सर्दी अधिक महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन घने कोहरे के आसार हैं। बुधवार को न्यूनतम पारे में और गिरावट संभव है। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे सर्द दिन (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • 24 दिसंबर, 2012- अधिकतम तापमान रहा 10.7
  • 31 दिसंबर, 1989- अधिकतम तापमान रहा 11.4
  • 26 दिसंबर 1992- अधिकतम तापमान रहा 11.4
  • 16 जनवरी 2024- अधिकतम तापमान रहा 11.2

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 11.2
  • न्यूनतम तापमान- 6.6
  • सूर्योदय- 7:10
  • सूर्यास्त- 5:47
  • एक्यूआई- 122
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed