फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Red alert till 26th May

Agra Weather: भीषण लू के लिए रहें तैयार, 26 मई तक रेड अलर्ट; इन बातों का रखें खास ध्यान

Thu, 23 May 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 09:54 AM IST
सार

आगरा में पारा दो दिन से गिरने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Red alert till 26th May
गर्मी का प्रकोप - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में पारा दो दिन से भले ही गिर रहा हो लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार से एक बार फिर तापमान उछाल मारेगा। 26 मई तक गर्मी और भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 मई को 47.7 डिग्री के अधिकतम स्तर पर शहर का तापमान पहुंचा था और आगरा गर्मी के पायदान में प्रदेश में पहले नंबर पर था। 21 को तापमान में गिरावट आई और यह 46.6 डिग्री पहुंचा। 22 को तापमान में फिर गिरावट आई और यह 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को लगातार चौथे दिन तापमान में कमी आई और यह 41.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद भी शहरवासी गर्मी से राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


 

लू से बचाव के लिए जारी किए निर्देश
- लू से बचाव के लिए टोपी, गमछा या छाते का प्रयोग करें, साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- धूप में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय अपना सिर ढककर रखें।
- पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
- खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छाछ, आम का पना आदि घरेलू पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें।
- कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन

क्या होती है हीट वेव
जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक होता है, तब हीट वेव कंडीशन होती है। यह जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालता है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) एवं ऐंठन की शिकायत आती है। कभी-कभी लोगों की मौत भी हो जाती है।

 
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान
- बच्चों एवं पालतू जानवरों को बिना निगरानी के पार्क की गयी कार में अकेला न छोड़ें।
- वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते हैं, जो बच्चों के लिए घातक हो सकती है।
- भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें।
- उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, ये शरीर को निर्जलित करते हैं।
- दोपहर में जब तापमान अधिक हो, उस दौरान खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाने के लिए खिड़की व दरवाजे खुला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed