फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast temperature will increase next four days in Agra

आगरा: गर्मी से अभी राहत नहीं, अप्रैल की विदाई का करना होगा इंतजार 

Sun, 24 Apr 2022 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में मौसम के तेवर तल्ख हैं। बीते दिन पारा 41.1 डिग्री पहुंच गया, जिससे लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अभी अप्रैल की विदाई तक लू के थपेड़े झुलसाएंगे। 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast temperature will increase next four days in Agra
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को जहां दिन का पारा 40 डिग्री पर था, वहीं शनिवार को यह 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी गर्म हवाओं ने जमकर परेशान किया। मौसम विभाग ने अप्रैल की विदाई तक लू के थपेड़ों से झुलसने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

 
ताजनगरी में शनिवार को दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। दोपहर में ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या कम रही, जबकि शाम को चार बजे के बाद इनकी संख्या में इजाफा हुआ। दहकते पत्थरों के कारण ताजमहल में मुख्य नहरों के पास पर्यटक कम नजर आए। मेहमान खाने और मस्जिद की ओर छायादार पेड़ों की छांव में पर्यटक राहत पाने का प्रयास करते हुए दिखे। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह से पारा 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ था। रविवार की सुबह 9 बजे के बाद से लू शुरू हो गई और दोपहर में तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए। तेज धूप के चलते स्मारकों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक तापमान में अब इजाफा होना शुरू हो गया है। अगले चार दिनों तक लू चलने के आसार हैं, जिससे तापमान 44 डिग्री तक फिर से पहुंच सकता है, वहीं 30 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रह सकता है। दिन और रात में तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री तक ऊपर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed