{"_id":"5e0d77ba8ebc3e87ef0a9083","slug":"agra-weather-forecast-of-new-year-2020-for-next-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धूप निकली तो खिले चेहरे, लोगों को सर्दी से मिली राहत लेकिन, जल्द बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकली तो खिले चेहरे, लोगों को सर्दी से मिली राहत लेकिन, जल्द बदलेगा मौसम
Thu, 02 Jan 2020 10:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की सर्दी से बेहाल ताजनगरी के लोगों के लिए नए साल का पहला दिन राहत लेकर आया। नए साल के पहले दिन दोपहर में गुनगुनी धूप ने राहत दी। दोपहर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। गुनगुनी धूप सेंकने के बाद शाम को फिर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। शाम और रात को सर्द हवा लोगों के लिए फिर आफत बन गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री पर आ गया। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात में पारा सामान्य से 4 डिग्री कम चल रहा है।
साल के पहले दिन तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात सर्द रही। शहर के स्मारकों, पार्क, कॉलोनियों में गुनगुनी धूप खिलने से चहलपहल बनी रही। स्कूलों की छुट्टियों के कारण बच्चे पार्क में नजर आए।

Trending Videos
आज दोपहर में बारिश के आसार
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में पूर्वी हवा के साथ बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के आसपास बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार को भी बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।