{"_id":"60bfbfc3c9de1a6c25050547","slug":"agra-weather-forecast-for-next-few-days-of-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम: साल में सबसे गर्म रहा मंगलवार का दिन और रात, जानें तीन दिनों तक आगरा में कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम: साल में सबसे गर्म रहा मंगलवार का दिन और रात, जानें तीन दिनों तक आगरा में कैसा रहेगा मौसम
Wed, 09 Jun 2021 12:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:36 AM IST
सार
पहली बार इस साल पारा रिकार्ड 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में आगरा दूसरा गर्म शहर रहा। झांसी में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को दिन में आसमान से अंगारे बरसे तो रात दहकती रही। साल का सबसे गर्म दिन और रात मंगलवार को दर्ज किए गए। पहली बार इस साल पारा रिकार्ड 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में आगरा दूसरा गर्म शहर रहा। झांसी में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा तीसरा गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में सतह पर धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। दिन में गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले एक जून और 6 जून को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, लेकिन मंगलवार को दिन में लू के थपेड़ों के बीच सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह रात भी इस साल की सबसे गर्म रही, जब न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस साल की यह सबसे गर्म रात रही। गर्मी का आलम ये रहा कि कूलर की टंकियां तीन से चार घंटे में खाली हो गईं, वहीं छत पर रखीं पानी की टंकियों का पानी सुबह 10 बजे से ही खौलने लगा था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक धूल भरी सतही हवाएं चल सकती है। उमस और गर्मी बरकरार रह सकती है और तीन दिन तक पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश के सबसे गर्म 5 शहर ये रहे
शहर तापमान
झांसी 44.1 डिग्री सेल्सियस
आगरा 44 डिग्री सेल्सियस
बांदा 42.2 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ 41.6 डिग्री सेल्सियस
मेरठ 40.6 डिग्री सेल्सियस
बीते साल से हर दिन ज्यादा रहा पारा
साल 2020 में जून के महीने में पहले सप्ताह पारा 31 से 39 डिग्री के बीच रहा, जबकि इस साल पारा 39 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। पहले सप्ताह में इस साल 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा दर्ज हुआ है। यही हाल न्यूनतम तापमान में है। बीते साल 8 जून को न्यूनतम तापमान महज 25 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन इस साल यह 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल सबसे ज्यादा है।
शहर तापमान
झांसी 44.1 डिग्री सेल्सियस
आगरा 44 डिग्री सेल्सियस
बांदा 42.2 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ 41.6 डिग्री सेल्सियस
मेरठ 40.6 डिग्री सेल्सियस
बीते साल से हर दिन ज्यादा रहा पारा
साल 2020 में जून के महीने में पहले सप्ताह पारा 31 से 39 डिग्री के बीच रहा, जबकि इस साल पारा 39 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। पहले सप्ताह में इस साल 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा दर्ज हुआ है। यही हाल न्यूनतम तापमान में है। बीते साल 8 जून को न्यूनतम तापमान महज 25 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन इस साल यह 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल सबसे ज्यादा है।
दिन 2020 2021
1 जून 36 43.4 डिग्री सेल्सियस
2 जून 36.8 39.6 डिग्री सेल्सियस
3 जून 39 41.2 डिग्री सेल्सियस
4 जून 31.5 41.4 डिग्री सेल्सियस
5 जून 35 41.2 डिग्री सेल्सियस
6 जून 37.7 43.4 डिग्री सेल्सियस
7 जून 38.1 42 डिग्री सेल्सियस
8 जून 39.9 44 डिग्री सेल्सियस
1 जून 36 43.4 डिग्री सेल्सियस
2 जून 36.8 39.6 डिग्री सेल्सियस
3 जून 39 41.2 डिग्री सेल्सियस
4 जून 31.5 41.4 डिग्री सेल्सियस
5 जून 35 41.2 डिग्री सेल्सियस
6 जून 37.7 43.4 डिग्री सेल्सियस
7 जून 38.1 42 डिग्री सेल्सियस
8 जून 39.9 44 डिग्री सेल्सियस