फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather change due to rain and hail with winds

ब्रज में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बादी, फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान

Sun, 01 Mar 2020 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
agra weather change due to rain and hail with winds
खेत में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
फरवरी की विदाई के अंतिम क्षणों में मौसम ने करवट ले ली। आगरा में शनिवार को दोपहर बेहद गर्म रही और पारा 29 डिग्री के पार पहुंच गया, लेकिन शाम को बादल घिर आए और 6.15 बजे बारिश के बाद ओले पड़ने लगे। 
विज्ञापन


शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओले पड़े। अछनेरा, किरावली, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी में ओलों का साइज बेर की तरह से पड़ा, जिसने खेतों को पूरी तरह से ढक लिया। ओलों से आलू, गेहूं और सरसों की खेती को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर में पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 14.9 डिग्री पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हुए परेशान

agra weather change due to rain and hail with winds
खेत में पड़े ओले - फोटो : Amar Ujala
शाम को जब बादल बरसे और बारिश के साथ ही ओले बरसे तो किसान चिंतित हो उठे। बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद, किरावली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, खंदौली में भी बारिश के साथ ओले गिरे। ओलों के बाद तेज हवाएं भी चलीं, जिससे गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई तो सरसों भी गिर गई। 

आलू की खोदाई हो रही है। बारिश के कारण खेतों की मिट्टी गीली हो जाने से खोदाई रुक सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को भी  बारिश के आसार हैं।

सीकरी के गांव टीकरी, सरसा, अरहेरा, दूरा, डिठवार, सिकरौदा, नगरिया, देवनारी, खेरागढ़ के गांव खानपुर, समाधि ,गढ़ी, लालपुर, कुसियापुर, कैथोली, चित्रवाला, लखनपुरा, नगला उदैया आदि गांवो में जमकर ओले बरसे। 

फसलों को भारी नुकसान

जरार के किसान राजवीर सिंह ने बताया कि गेहूं की पछैती फसल खेतों में बिछ गई है। पककर तैयार खड़ी सरसों की फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई। धोबई के किसान अर्जुन सिंह ने बताया कि आलू की खोदाई का काम चल रहा है। बारिश होने से खेतों में पानी भर जाने से आलू सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

उधर, फिरोजाबाद और मथुरा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। मैनपुरी और एटा-कासगंज में बारिश हुई है। दोनों जिलों में बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसल खेतोें गिर गई है। फसलों की बर्बादी देखकर अन्नदाता के आंसू छलक आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed