{"_id":"5cb561bbbdec221425448010","slug":"agra-weather-change-due-to-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासी गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पड़ा ठंडा, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पड़ा ठंडा, लोगों को मिली राहत
Tue, 16 Apr 2019 10:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबादी से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि आज दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा रहने के आसार हैं। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी आने का अनुमान है। ऐसे में अगर मौसम और बिगड़ा तो चुनावी कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर भीषण गर्मी ने सताया तो रात को भी राहत नहीं मिली। मंगलवार तड़के हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए तो मौसम का मिजाज ठंडा पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
धूल भरी आंधी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे आगरा समेत पड़ोसी जिलों में तेज धूल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 70-75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
लोकसभा चुनाव की सियासी गर्मी के बीच हुई बूंदाबादी से आमजन को जहां राहत मिली है, वहीं राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
आगरा के कोठी मीना बाजार में गठबंधन की रैली होने वाली है। वहीं उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आगरा और फिरोजाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। मथुरा और फतेहपुर सीकरी में भी चुनावी कार्यक्रम हैं। ऐसे में मौसम चुनाव प्रचार में खलल डाल सकता है।