{"_id":"581f65944f1c1b5915b374f7","slug":"agra-was-the-poisonous-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"और जहरीली हुई आगरा की हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और जहरीली हुई आगरा की हवा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव के बाद आगरा की स्थिति चिंताजनक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद ताजनगरी की हवा भी जहरीली हो गई है। अस्थमा रोगियों के लिए तो प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो गया है, आम लोगों को भी खुली हवा में सांस लेने में मुश्किल हो रही है। रविवार शाम तक देश में प्रदूषित शहरों के मामले में अपना शहर चौथे स्थान पर था लेकिन रात होते-होते यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया। यह स्थिति तब है जबकि ताजमहल के चलते यहां प्रदूषण की रोकथाम के तमाम दावे किए जाते हैं।
ताजनगरी अब प्रदूषण के मामले में रिकार्ड बना रही है। रविवार को प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव के बाद देश में आगरा की हवा सबसे ज्यादा दूषित रही। रात होते-होते फरीदाबाद और गुड़गांव में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली। मगर, दिल्ली की तरह से आगरा के लोग भी देर रात तक दूषित हवा में सांस लेते रहे। प्रदूषण के चलते रविवार को भी सुबह से ही धुंध छाई रही, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। सुबह से ही एनएच-2 ही नहीं एमजी रोड तक पर गहरी धुंध छाई हुई थी। लोगों को कुछ देर बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। अस्थमा से पीड़ित लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को आंखों में चुभन और जलन महसूस हुई। इसके कारण तमाम लोग मास्क पहनकर ही सड़कों पर निकले। प्रदेश में लखनऊ और कानपुर की स्थिति भी ठीक नहीं है लेकिन आगरा से बेहतर है।
एक्यूआई रिपोर्ट
शहर इंडेक्स वेल्यू (शाम 4 बजे) इंडेक्स वेल्यू (रात 7.45 बजे)
दिल्ली 497 497
फरीदाबाद 495 489
गुड़गांव 492 480
आगरा 491 491
लखनऊ 444 458
कानपुर 427 431
अहमदाबाद 406 399
शाम सात बजे शहर की स्थिति
प्रदूषण न्यूनतम औसत अधिकतम
सल्फर डाई ऑक्साइड 7 18 116
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 33 70 119
पीएम-2.5 432 491 500
कार्बन मोनोऑक्साइड 77 153 153