फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra viral fever news: two children dies of fever in agra

आगरा: नहीं थम रहा बुखार से मौत का सिलसिला, पिनाहट में दो और मासूमों ने तोड़ा दम

Sun, 03 Oct 2021 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 10:11 AM IST
सार

आगरा जिले में जानलेवा बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। सबसे ज्यादा प्रभावित पिनाहट और बाह क्षेत्र है, जहां रोज कोई ना कोई बुखार से अपनी जान गंवा रहा है। जिले में बुखार से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
agra viral fever news: two children dies of fever in agra
बच्चे की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के पिनाहट में बुखार से दो और मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक दो मौतें होने से लोगों में दहशत है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पिनाहट में अब तक बुखार से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर बच्चे हैं। 
विज्ञापन


पिनाहट कस्बा के मोहल्ला हनुमान नगर कस्बा निवासी रामसहाय के 10 माह के पुत्र गोलू को चार दिन से बुखार आ रहा था। हालत खराब होने पर शनिवार रात 11 बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एटा: बुखार से सात माह की बच्ची सहित पांच की मौत, गांव सिरसाबदन में सैकड़ों लोग बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जौधपुरा निवासी पिंटू के पांच माह के पुत्र आदर्श की जान भी बुखार ने ले ली। परिजनों ने बताया कि बालक को चार दिन से बुखार आ रहा था। फतेहाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

गुमान सिंह पुरा में बच्ची की मौत
बाह के जैतपुर गुमान सिंह पुरा गांव में शुक्रवार रात बुखार से एक बच्ची की मौत हो गई। इस गांव में अब तक बुखार से पांच की मौत हो चुकी है। गांव के निवासी रविंद्र ने बताया कि दो साल की बेटी तीन दिन से बुखार से तप रही थी। हालत में सुधार न होने पर आगरा ले गए थे। 

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव में 18 सितंबर को 28 साल की दीपा, चार साल के विवेक, 29 सितंबर को पांच साल के प्रेमशंकर, 40 साल की कमला की मौत हो चुकी है। सभी को परिजन डेंगू के लक्षण बताए जाने पर इलाज के लिए आगरा ले गए थे। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में डॉक्टरों की टीम शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर जांच भी कर रही है। लोगों से आसपास जलभराव न होने की अपील भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed